Ticker

6/recent/ticker-posts

डकैती की योजना बनाते युवकों को अमलाई पुलिस ने धर दबोचा, 4 लोगों को किया गिरफ्तार 2 अभी भी फरार

 


मोहम्मद शकील 

शहडोल । एस ई सी एल कॉलरी के रीजनल स्टोर में डकैती डालने की योजना बना रहे 4 युवकों को अमलाई पुलिस ने वारदात को अंजाम देने से पहले ही धर लिया। पुलिस ने इनके पास से तलवार, चाकू, मोबाइल फोन सहित डकैती की वारदात में उपयोग लाए जाने वाले अन्य सामान को भी बरामद किया है। पुलिस की दबिश के दौरान दो युवक मौके से फरार होने में सफल हो गए। पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है, जिससे अन्य कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।


डकैती डालने की थी तैयारी, पुलिस ने दबिश देकर धर दबोचा


इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रिजनल स्टोर अमलाई के गार्ड भैयालाल साकेत ने थाना में आवेदन देकर बताया कि अमराडंडी कालरी स्टोर मे रात्रि में चार व्यक्ति अज्ञात रिजनल स्टोर मे  चोरी करने घुसे और स्टोर मे बने  सेड के अन्दर  रखा लोहे के पार्ट्स पुरानी  मशीन व दो बोरियो मे भरी लैम बैटरिया को सेट का ताला तोडकर सेट के अन्दर रखे सामान चोरी कर ले गये हैं। रिपोर्ट पर थाना अमलाई मे धारा  457, 380 ताहि. पंजीबद्ध किया गया।




Post a Comment

0 Comments