धनपुरी -- भारतीय जनता पार्टी मंडल धनपुरी के तेजतर्रार महामंत्री अनिल जयसवाल में विगत दिनों शहडोल जिले की लोकप्रिय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह से उनके निवास पर भेंट की एवं विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर उनका ध्यान आकर्षित कराया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा मंडल महामंत्री अनिल जायसवाल ने कहा कि लोकप्रिय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के निज निवास में भेंट की और विभिन्न विषयों पर उनसे विस्तार से चर्चा की नगर के अंदर विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत भी कराया जिस पर उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान को लेकर सभी प्रयास किए जाएंगे मंडल महामंत्री अनिल जायसवाल ने बताया कि सांसद से मिलकर उन्होंने संगठन के संबंध में भी चर्चा की साथ ही नगर के अंदर जो महत्वपूर्ण समस्याएं हैं उस पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया श्री जायसवाल ने कहा कि लोकप्रिय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने उनकी सभी बातों को सुना और यह भरोसा दिया कि धनपुरी के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी वहां जो भी जनहित के काम होंगे वह कराए जाएंगे।
मंडल महामंत्री अनिल जयसवाल निरंतर नगर की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करते हैं जिस तरह से वह नगर हित को लेकर काम करते हैं उसकी लोग भी सराहना करते हैं।


0 Comments