Ticker

6/recent/ticker-posts

वंशिका कंपनी के कर्मचारियों द्वारा रात के अंधेरे में मशीन लगाकर खुलेआम रेत का किया जा रहा उत्खनन

 


अमजद खान (9691101164)

शहडोल । जिले में 30 जून से रेत उत्खन्न परिवहन पर प्रतिबंध लगा हुआ है । बाबजूद इसके रेत के कारोबारियों द्वारा रात के अंधेरे में रेत उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था ,जिसका जिले के ब्यौहारी के कद्दावर नेता व समाजसेवी रिंकू सिंह  द्वारा विरोध कर उखन्न व परिवहन पर रोक लगवाई गई, लेकिन उन्हें प्रतिबंधितो के बाबजूद रेत उत्खनन कर परिवहन पर रोक लगवाना इतना महंगा पड़ा कि उल्टा उन्ही के खिलाफ मामला कायम कर दिया गया, जिसे अब रिंकू सिंह कुछ लोगो द्वारा राजनीति षडयंत्र के तहत मामला कायम करने की बात कह रहे है ।



 शहडोल जिले में 30 जून से रेत उत्खनन व परिवहन पर कलेक्टर द्वारा रोक लगाने के निर्देश दिए गए है।  बाबजूद इसके जिले के जयसिंहनगर थानां क्षेत्र के मसीरा घाट से जिले में रेत का कारोबार कर रही वंशिका कंपनी के कर्मचारियों द्वारा रात के अंधेरे में मशीन लगाकर खुलेआम रेत का उत्खनन किया जा रहा था, जिसकी जानकारी स्थानीय लोगो ने ब्यौहारी कद्दावर नेता व समाजसेवी वीरेश सिंह रिंकू लो दी, रिंकू सिंह ने पहले तो मामले के जानकारी जयसिंहनगर पुलिस को दी, जिसके बाद वे खुद मौके पर पहुच कर आपत्ति दर्ज कराते हुए , प्रतिबंधितो के बाबजूद रेत के उत्खनन पर रोक लगवाई , जिसके कुछ देर बाद उल्टा जयसिंहनगर पुलिस ने रिंकू सिंह के ही के केहिलाफ़ मारपीट गाली गलौच की अन्य धाराओं के तहत मामला कायम कर दिया, जिसे रिंकू सिंह गलत ठहराते हुए इसे राजनिति षड्यंत्र बता रहे उनका कहना है कि राजनीति षड्यंत के चलते उनके खिलाफ मामला कायम किया गया है।  जो गलत है ।

 


रेत उत्खन्न का जिस समय रिंकू सिंह विरोध कर रहे थे, उस समय वहां पर  जयसिंहनगर पुलिसकंर्मी मौजूद रहे, और जिस मशीन से उत्खनन किया जा रहा था उस मशीन को वहां से हटा लेने की बात कह रहे ,जो कि वीडियो में साफ तौर पे देखा जा सकता है। बाबजूद इनके जयसिंहनगर पुलिस द्वारा प्रतिबंधितो के बाबजूद मशीन लगाकर रात के अंधेरे में रेत उत्खनन कर रहे लोगो के खिलाफ मामला कायम करने की बजाय उल्टा रिंकू सिंह के खिलाफ मामला कायम कर दिया ,जो पुलिस के इस कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कई तरह के सवालों को जन्म दे रही है । 


 

Post a Comment

0 Comments