Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस अधीक्षक महोदय अवधेश गोस्वामी जी द्वारा थाना धनपुरी परिसर में वृक्षारोपण किया गया

 


धनपुरी । आज दिनांक 07/07/2021 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अवधेश गोस्वामी जी द्वारा थाना धनपुरी परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा समस्त कर्मचारियों एवं थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को एक एक पौधा भेंट कर पौधा लगाने एवं अच्छे से देखरेख करने के संबंध में प्रेरित किया व पौध रोपण को एक जन आंदोलन बनाने हेतू प्रोत्साहित किया ...सर ने "पौधारोपण व पेड़ बनाने व संरक्षित करने के पुण्य व पौधे के उत्तरोतर विकास, हरे-भरे, फलने-फूलने के साथ साथ किस तरह पौध रोपण करने वाले के जीवन में समृद्धि आती है,वातावरण के साथ-साथ मन,मस्तिष्क पर, जीवन के समय चक्र पर क्या प्रभाव पड़ता है विस्तार से बताए"। इस दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय व उपस्थित अधिकारियों द्वारा जन समस्याओं को भी सुना व निराकरण हेतु आश्वस्त किया, अच्छे लोगों की टीम बनाकर समाज को नशा मुक्ति व प्रकृति की रक्षा के लिए प्रेरित किया, गायत्री सेवा संस्थान तथा गौ सेवा संस्थान के साथी, गण मान्य नागरिक जन,श्रीमान एसडीओपी महोदय धनपुरी, थाना प्रभारी बुढार, थाना प्रभारी धनपुरी एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।100 पौधे रोपे गए।

Post a Comment

0 Comments