मोहम्मद असलम शेर
उमरिया - थाना कोतवाली परिसर मे नव निर्मित महिला पुलिस थाना का गुरूवार को दोपहर बाद शुभारंभ किया गया
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल की मौजूदगी में महिला आरक्षक ने फीता काटकर महिला पुलिस थाना का शुभारंभ किया
अतिरिक्त पुलिस रेखा सिंह एसडीओपी भारती सिंह जाट कोतवाली थाना टीआई सुंदरेश सिंह एवं समस्त पुलिस स्टाफ सहित मीडिया कर्मी एवं पत्रकार मौजूद रहे
आयोजन को संबोधित करते हुए कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा है कि महिला पुलिस थाना खुल जाने से जिले मे महिला अपराधो की रोकथाम, महिला उत्पीडन की त्वरित सुनवाई संभव हो सकेगी,
शुभारम्भ आयोजन के मौके पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि महिला पुलिस थाना मे प्रशिक्षित पुलिस अधिकारियो की तैनाती की गई है जो प्रताडना का शिकार महिलाओ की समस्याओ का संवेदन शीलता के साथ निराकरण करने के साथ साथ उनकी मदद और आवश्यकता पडने पर उनके रिहेबिटेशन का भी कार्य करेगी,
महिला पुलिस थाना के शुभारंभ के तुरंत बाद ही थाना प्रभारी बी.डी. सिंह ने महिला आरक्षक के साथ प्रथम रोजनामचा दर्ज करने की कार्यवाही की।


0 Comments