Ticker

6/recent/ticker-posts

जिले में महिला थाने का किया गया शुभारंभ जारी किया सी यू जी नंबर 7587636169

 


शहडोल।महिला पुलिस थाने का वर्चुअल शुभारम्भ  मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया शहडोल में नवीन

महिला थाना का शुभारम्भ श्रीमती मनीषा सिंह विधायक  जयसिंह मरावी शरद कोल कमल प्रताप सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जी जनार्दन पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन कर केक काटा गया एवं फीता काटकर शुभारम्भ किया गया महिला थाना में समस्त प्रकार के महिला संबंधी अपराध,शिकायतों की जांच विवेचना की जावेगी थाना प्रभारी ज्योति सिकरवार व तीन महिला उप निरीक्षक आसिमा गौतम, आराधना तिवारी, सावित्री सिंह, 2 सहायक उपनिरीक्षक,4 प्रधान आरक्षक, 5 आरक्षक की पदस्थापना की गई है महिला पुलिस थाने के शुभारम्भ के दौरान उप पुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ सुश्री सोनाली गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक व्ही डी पाण्डेय, एस डी ओ पी भरत दुबे,भविष्य भास्कर, उप पुलिस अधीक्षक सचिन धुर्वे, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी, रक्षित निरीक्षक दिनेश मर्सकोले, निरीक्षक ज्योति सिंह सिकरवार, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक आराधना तिवारी, महिला पुलिस थाना का समस्त स्टाफ एवं जिले के समस्त थाना प्रभारी तथा प्रशासक वन स्टाप सेंटर श्रीमति सरोज सिंह, अधीक्षिका बाल सम्प्रेक्षण ग्रह श्रीमती संगीता भगत, अन्य पुलिस अधिकारी,कर्मचारी एवं अन्य वरिष्ट नागरिक उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments