Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा मंडल धनपुरी ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर पौधा रोपण किया

 


अभय जयसवाल 

धनपुरी ।  जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष कमलप्रताप सिंह जी के निर्देश पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत सोनी जी के नेतृत्व में जिला भाजपा उपाध्यक्ष राकेश तिवारी जी के विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम प्रभारी सूर्यप्रकाश रजक जी के निगरानी में धनपुरी वार्ड नम्बर 18 ,17 बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एव प्राथमिक विद्यालय में पहुंच कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर पौधा रोपण कर मुखर्जी जी को नमन किया ।उक्त अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सदन कपूर सांसद प्रतिनिधि मोहन सोनी पूर्व पार्षद आनंद कचेर  पूर्व जिला युवा मोर्चा मंत्री प्रकाश रौतेल जिला अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष फरियाद खान भाजपा मंडल मंत्री धर्मेंद्र केवलानी . कार्यालय मंत्री रमजान शेख युवा मोर्चा मंडल महामंत्री जयंत जसवानी मीडिया प्रभारी बाल्मीक मिश्रा राजू पाल विद्यालय के अन्य लोग शामिल हुए।




Post a Comment

0 Comments