Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्रामीणों की जागरूकता पर दी बधाई जिले का आदिवासी बाहुल्य ग्राम जमुई को मिला शत-प्रतिषत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने का गौरव

 


शहडोल - प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शहडोल प्रवास के दौरान जमुई ग्राम का भ्रमण किया। उन्होंने टीकाकरण कार्य में प्रमुख भूमिका निभाने वाले ग्राम पंचायत सरपंच श्री भैयालाल बैगा, उप सरपंच श्री मीनू सिंह, बलराम गुप्ता, कमल प्रताप सिंह, पंचायत सचिव अविनाश शुक्ला, एएनएम फूलमती सिंह, सीएचओ सोनम जायसवाल एवं सोनिया पाण्डेय, आॅगनबाडी कार्यकर्ता श्रीमती प्रभा सिंह, ललिता सिंह, सरस्वती केवट, आषा कार्यकर्ता गीता कहार, लक्ष्मी मिश्रा, सत्यप्रभा मिश्रा तथा जन अभियान परिषद के वाॅलेटिंयर्स एवं जिला प्रशासन के कार्यो की सराहना की तथा उन्हें सम्मानित भी किया। मध्यप्रदेश में शत-प्रतिशत टीकाकरण का संदेश ग्राम जमुई से देश भर में जाना चाहिए। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आदिवासी बाहुल्य जमुई ग्राम सबके लिए अनुकरणीय है। आपने टीकाकरण के बाद भी मास्क का नियमित उपयोग करने, सामाजिक दूरी बनाकर रखने तथा भीड़-भाड़ से बचने के साथ ही जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील ग्रामीणों से की। उन्होंने जिला प्रषासन की सक्रिय पहल की भी सराहना की। 

 विष्व व्यापी कोरोना संक्रमण के निदान मंे विषेषज्ञों द्वारा बचाव हेतु दिए गए उपायों को जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्राम जमुई के निवासियों ने अपनाकर अपनी जागरूकता का परिचय दिया है। जमुई गाॅव के 18 वर्ष से अधिक उम्र के शत-प्रतिषत लोगो का टीकाकरण किया जा चुका है। जमुई ग्राम जिले ही नही प्रदेष मंे भी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उदाहरण बन गया है। 

जिला मुख्यालय शहडोल से 08 किलोमीटर दूर बसे जमुई ग्राम के लोगो ने अपने आपको कोरोना संक्रमण से सुरक्षित कर लिया है। गाॅव की जनसंख्या 3180 है। 18 वर्ष से उपर के 1855 व्यक्ति निवासरत है। गाॅव में बैगा एवं गोड़ जनजातीय के लोगो की बहुलता है। जमुई गाॅव के 1782 लोगों का टीकाकरण 6 जून से 12 जून के मध्य किया गया। शेष 16 गर्भवती माताओं, 25 व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव होने के कारण, 2 लोग गाॅव से बाहर होने के कारण तथा जनसंख्या सूची में 30 मृत व्यक्तियों का नाम नही कटने के कारण टीकाकरण नही हो सका।

Post a Comment

0 Comments