Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री ने प्रशासक नगर पालिका धनपुरी को किया सम्मानित

 


शहडोल - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने धनपुरी में आयोजित शत-प्रतिशत टीकाकरण कार्यक्रम में नगर पालिका धनपुरी में शत-प्रतिशत टीकाकरण कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा लोगों को वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया।

 सम्मानित अधिकारियों में प्रशासक धनपुरी श्री धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, एएनएम प्रियतमा पटेल, ताप्ती मुखर्जी, ममता सोनी, राधा देवी सिंह, दुर्गा केवट, किरण लता कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर सारिका बर्मन, राखी गुप्ता एवं अनुराधा गुप्ता, अलका बर्मन, रेखा सिंह, राधा देवी, अनुराधा गुप्ता, अलका वर्मा एवं संध्या केवट को सम्मानित किया।

Post a Comment

0 Comments