मोहम्मद शकील
शहडोल । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शहडोल श्री अवधेश कुमार गोस्वामी द्वारा शहडोल जिले में मादक पदार्थों तथा नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मुकेश वेश्य तथा श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक महोदय श्री बी़ डी़ पांडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक धनपुरी के बाद अब कोतवाली थाने में नशे के विरुद्ध लगातार ताबड़तोड़ श्री रतनंबर शुक्ला कार्यवाही करते हुए नजर आ रहे हैं कल दिनांक 03-07-2021 को रात्रि में रेड कार्यवाही की गई जिसमे आरोपी के कब्जे से 55 नग विंग्स कंपनी का नशीले सिरप कीमत करीब ₹6600 जप्त किया गया है जिसके विरुद्ध की थाना कोतवाली में मध्य प्रदेश ड्रग कंट्रोलर एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर तीन आरोपियों 1. विपिन उर्फ लक्की दहिया 2. अमित अग्निहोत्री 3. सचिन तिवारी तीनों निवासी पुरानी बस्ती शहडोल को गिरफ्तार कर आरोपियों को आज माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से न्यायालय द्वारा आरोपियों को जेल भेजा गया उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रतनंबर शुक्ला के साथ सहायक उप निरीक्षक राकेश सिंह बागरी, राम नारायण पांडे, प्रधान आरक्षक विपिन, आरक्षक मायाराम महत्वपूर्ण भूमिका रही।


0 Comments