मोहम्मद असलम शेर
उमरिया । चंदिया थाना अंतर्गत कोइलारी तेंदुवा निवासी दीनदयाल द्विवेदी का डिक्की में करींब 90 हजार की रकम पार हुई है,इसके अलावा ग्राम झांपी निवासी राजेश राय का भी तकरीबन 40 हजार की मोटी रकम अज्ञात आरोपी ने पार कर दी है।इस मामले में दोनो ही पीड़ित ने चंदिया पुलिस को शिकायत की है।सूत्रों की माने तो स्थानीय ताज बैटरी के सामने अज्ञात आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है,अब पुलिस वारदात के बाद फुटेज खंगाल रही है।बताया जाता है कि पीड़ित बैंक उपभोक्ता दीनदयाल द्विवेदी ट्रैक्टर की किश्त एवम कृषि कार्य के लिए दोपहर 12 बजे एसबीआई से करींब 90 हजार की नगदी निकासी कर अपनी दोपहिया की डिक्की में रखा था,बाद में स्थानीय रौनक अग्रवाल की दुकान चला गया,वहाँ जब कुछ रकम की आवश्यकता हुई तो साथ मे मौजूद अपने पुत्र राजा द्विवेदी को डिक्की से रकम निकालने की बात कही,जिसके बाद उन्हें पता चला कि डिक्की से पूरी रकम किसी ने पार कर दी है।हालांकि पीड़ित राजेश राय की रकम जहां से पार हुई,वहाँ लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी डिक्की से रकम पार करते साफ दिख रहा है।हफ्ते भर पहले मानपुर थाना अंतर्गत ग्राम पड़वार निवासी बैंक उपभोक्ता का 2 लाख 80 हजार डिक्की तोड़कर पार किया गया था,अब स्थानीय चंदिया एसबीआई से रकम निकासी के बाद एक ही दिन दो अलग अलग वारदात से बैंक उपभोक्ताओ में दहशत का माहौल है।


0 Comments