मोहम्मद शकील
पुलिस अधीक्षक महोदय शहडोल श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मुकेश वैश्य तथा उप पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाली गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना पुलिस कोतवाली द्वारा मोटर साइकिल चोरों के गिरोह का पर्दाफाश कर चोरी की 08 मोटर साइकिले बरामद की गई है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15-10-2021 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक लाल रंग की चोरी की विक्रांता मोटर साइकिल लिए दो व्यक्ति नरसहारा तालाब के पास खड़े हैं । इस सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी की जाकर लाल रंग की मोटरसाइकिल लिए दो व्यक्ति को पकड़ा गया । पूछताछ करने पर एक व्यक्ति अपना नाम विकास वर्मन पिता नरेश वर्मन उम्र 19 वर्ष निवासी बाणगंगा कॉलोनी शहडोल बताया वह दूसरा व्यक्ति महीप तिवारी उर्फ मोनू पिता हरिशंकर तिवारी उम्र 24 वर्ष निवासी ताला थाना मानपुर जिला उमरिया हाल इंद्रबस्ती शहडोल बताया दोनों आरोपियों द्वारा लाल रंग की विक्रांता मोटरसाइकिल चोरी की होना बताएं और पूछताछ पर बताये की वह दोनों लोग अपने अन्य साथियों राम नरेश प्रजापति नीरज वर्मा एवं रवि साहू के साथ गिरोह बनाकर शहडोल एवं आसपास से 09 एवं बुरहार से 01 कुल 10 मोटरसाइकिल चोरी किए हैं तथा उनमें से कुछ मोटर साइकिल मानपुर तथा अनूपपुर में रखे हैं । प्रकरण सदर में सभी आरोपियों को तलाश कर अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की गई जिस जिस पर से आरोपीगण (1) विकास वर्मन पिता रामनरेश वर्मन उम्र 19 वर्ष निवासी बाणगंगा कॉलोनी थाना सुहागपुर जिला शहडोल (2) महीप तिवारी उर्फ मोनू पिता हरिशंकर तिवारी उम्र 24 वर्ष निवासी ताला थाना मानपुर जिला उमरिया हाल इंद्रबस्ती शहडोल (3) राम नरेश प्रजापति पिता श्याम लाल प्रजापति उम्र 30 वर्ष निवासी कोटमा थाना सोहागपुर जिला शहडोल (4) रवि साहू उर्फ़ लाला पिता राममिलन साहू उम्र 38 वर्ष कोटमा थाना सोहागपुर जिला शहडोल (5) जितेंद्र कुमार प्रजापति पिता सुभेलाल प्रजापति उम्र 22 वर्ष निवासी दुलहरा थाना कोतवाली जिला अनूपपुर के कब्जे से 08 मोटरसाइकिल कुल कीमती करीब चार लाख रुपए की बरामद कर उक्त 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।आरोपियों के विरुद्ध चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । प्रकरण सदर में आरोपी नीरज बर्मन की तलाश किया गया जो नहीं मिला जिससे दो मोटर साइकिलों की बरामदी करना शेष है मोटर साइकिल चोरों के गिरोह का पर्दाफाश कर चोरी की 08 मोटर साइकिल बरामद करने में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रत्नांबर शुक्ला के साथ उप निरीक्षक विजय सिंह,सउनि राकेश सिंह बागरी,सउनि विपिन बागरी,सउनि कपिल कांत तिवारी, प्रधान आरक्षक बिलाल खान, निखिल श्रीवास्तव, देवेंद्र पांडे, महेंद्रपाल शुक्ला, सुनील वर्मा, आरक्षक माया राम अहिरवार, धनजी यादव की विशेष भूमिका रही है ।

0 Comments