मिर्ज़ा अफसार बेग
बुढ़ार । दशहरा के अवसर पर तहसील कॉलोनी बुढार में बच्चों ने खुद जातिवाद भ्रष्टाचार और आतंकवाद का रावण बनाया और भगवान राम एवं लक्ष्मण ने रावण वध किया।
इस अवसर पर बच्चे भगवान श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता, पवन पुत्र हनुमान और सूर्पनखा का अलग-अलग रूप धारण किए हुए नजर आए। कॉलोनी वासियों ने भी सहयोग कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर कॉलोनी में ही निवासरत नेशन फर्स्ट सामाजिक संस्थान की संरक्षक सदस्य श्रीमती आरती श्रीवास्तव ने कहा की स्थितियां सामान्य होने एवं कोरोना पर नियंत्रण के बावजूद दशहरा उत्सव एवं रावण दहन की आधिकारिक अनुमति ना होना समझ से परे है। इस विषय पर जनप्रतिनिधियों के मौन का समर्थन किसी भी स्थिती में नहीं किया जा सकता। पर बच्चों ने जगह-जगह रावण दहन कर उन्हें यह संदेश दिया है कि संस्कृति, क्षेत्र और समाज के प्रति उनका यह बेरुखा और ढुलमुल रवैया स्वीकार नहीं किया जा सकता।
इस विषय पर जनप्रतिनिधियों के मौन का समर्थन किसी भी स्थिती में नहीं किया जा सकता -
स्थितियां सामान्य होने एवं कोरोना पर नियंत्रण के बावजूद दशहरा उत्सव एवं रावण दहन की आधिकारिक अनुमति ना होना समझ से परे है - श्रीमती आरती श्रीवास्तव

0 Comments