Ticker

6/recent/ticker-posts

विजयादशमी के शुभ अवसर पर रक्षित केन्द्र शहडोल में विधिविधान व मंत्रोचार से हुआ शस्त्र एवं वाहन पूजन कार्यक्रम

 


मोहम्मद शकील 

शहडोल ।  दशहरा के शुभ अवसर पर पुलिस लाईन शहडोल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन शहडोल डी0सी0 सागर, पुलिस अधीक्षक शहडोल अवधेश कुमार गोस्वामी, अतिरित पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य द्वारा पुलिस विभाग की प्रथा अनुसार विधि विधान के साथ शस्त्र एवं वाहन पूजन किये गए। एडीजी एवं पुलिस अधीक्षक शहडोल ने कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस स्टाफ परिवार एवं शहरवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गईं एवं शहर वासियों से दशहरा त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास से मनाने हेतु आग्रह किया गया। शस्त्र एवं वाहन पूजन कार्यक्रम में उपुअ0 (यातायात) अखिलेश तिवारी, उपुअ0(मुख्या0) सुश्री सोनाली गुप्ता, उपुअ0(अजाक) सचिन धुर्वे, उपुअ0 राघवेन्द्र द्विवेदी, रनि0 दिनेश कुमार मर्शकोले, कन्ट्रोल रूम प्रभारी, थाना प्रभारी सोहागपुर, एवं थाना प्रभारी यातायात, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कार्यालयीन स्टाफ, पुलिस अधीक्षक कार्यालयीन स्टाफ, पुलिस लाईन स्टाफ एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे !

Post a Comment

0 Comments