Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस के जवान ने रक्तदान कर बचाई महिला की बचाई जान

 


मोहम्मद शकील 

शहडोल नगर के कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक *निखिल श्रीवास्तव* ने रात को ११ बजे ज़िला चिकित्सालय में स्थित ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान किया। कोतमा निवासी महिला सफ़िया पति बशीर का मेडिकल कॉलेज शहडोल में डिलेवरी के लिए ऑपरेशन होना था और चिकित्सकों ने आवश्यक रूप से खून चढ़ाने के लिए बोला ।

लेकिन (ए•बी• निगेटिव) ब्लड मिलना बहुत मुश्किल हो गया ऐसे में परिजनों ने समाजसेवी पार्षद सुफियान खान से सम्पर्क किया और पार्षद ने पता किया तो कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक निखिल श्रीवास्तव को फ़ोन लगा कर सम्पर्क किया। रात में ही निखिल श्रीवास्तव ने आकर अपना रक्तदान कर महिला की जान बचाई और अपना फ़र्ज़ निभाया। और *देश भक्ति -जन सेवा* को चरितार्थ किया ।

Post a Comment

0 Comments