Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा रोको टोको अभियान सतत जारी रोको टोको अभियान के अंतर्गत लोगो को मास्क के प्रति किया गया जागरूक

 


मिर्जा अफसार बेग 

शहडोल - जिले में कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य, नगरपालिका का अमला आबकारी का अमले द्वारा लोगों को संक्रमण के प्रति जागरूक करने के लिए रोको-टोको अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य, नगर पालिका अध्यक्ष शहडोल श्रीमती उर्मिला कटारे एवं जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा शहर के जय स्तंभ चौक, इंदिरा गांधी चौक एवं न्यू बस स्टैंड के साथ-साथ, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर रोको टोको का सघन अभियान चलाया। अभियान के तहत ऐसे व्यक्ति जो मास्क नहीं पहने मिले, उन्हें रोका गया एवं उनसे अर्थदंड वसूल कर उन्हें मास्क दिया गया और समझाया गया कि कोविड के दोनों टीके के साथ-साथ कोविड अनुकूल व्यवहार आवश्यक है तथा उन्हें मास्क भी दिया गया।  नगर पालिका एवं स्वास्थ्य के अमले द्वारा लगभग 29 लोगो पर चालानी कार्यवाही की गई।

इस दौरान कलेक्टर एवं आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा नागरिकों व व्यवसायियों को कोरोना संक्रमण रोकथाम हेतु मास्क ठीक से लगाना जिससे मुंह व नाक पूरी तरह से ढंके रहे, सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करना, भीड़ नही लगाना, सेनेटाइजर का उपयोग करना, साबुन से हाथ धोने हेतु समझाईश दी तथा उन्हें बताया गया कि सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में नो मास्क नो सर्विस का पालन किया जाए, अगर इन सभी का पालन शासन के जारी प्रोटोकॉल के अनुसार से नहीं होता तो दुकान को सील कर जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी। 

इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों में जन जागरूकता फैलाना और जो लोग अब कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की गंभीरता से नहीं ले रहे, उन्हें जागरूक करना है ताकि कहीं उनके कारण उन्हीं के परिवार या हितजनों का अहित ना हो पाए। कलेक्टर ने कहा कि अब जो मास्क नहीं लगाएगा उस पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अतिरिक्त जो भी कानूनी कार्रवाई कोविड अनुकूल आचरण का उल्लंघन करने वालों पर संभव होगी वह सामाजिक सुरक्षा और नागरिकों का जीवन बचाने के लिए आगे बढ़कर जरूर की जाएगी।

इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार कश्यप, सिविल सर्जन डॉ० ज्ञानेंद्र सिंह परिहार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी शहडोल श्री अमित कुमार तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य श्री राजेश गुप्ता, श्री मनोज गुप्ता सहित अन्य सदस्य, अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments