मिर्ज़ा अफसार बेग
शहडोल - कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे ने आज नव वर्ष के उपलक्ष्य में शहडोल जिले के कल्याणपुर में स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे वृद्ध जनों से मुलाकात की तथा उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस दौरान कलेक्टर ने वहां रह रहे वृद्धजनों से वहां मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर को वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने बताया कि वृद्धा आश्रम में समय-समय पर हर चीज प्राप्त हो जाती है।
इस दौरान कलेक्टर ने बुजुर्गों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिस पर बुजुर्ग श्री उर्मिला सिंह ने बताया कि उनके घुटनों में दर्द है तथा उन्हें आने जाने में परेशानी हो रही है। जिस पर कलेक्टर ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि उनके घुटनों को चेक कराकर उनका इलाज कराया जाए। इस दौरान कलेक्टर ने वृद्ध आश्रम के रसोई कक्ष, बरामदा इत्यादि का निरीक्षण किया तथा वहां समय समय पर उचित साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर ने वृद्ध आश्रम के बगीचे का निरीक्षण किया तथा बगीचे के सौंदर्यीकरण के निर्देश कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को दिए। इस दौरान कलेक्टर ने बुजुर्गों से नए साल के उपलक्ष्य में घूमने की बात कही। जिस पर बुजुर्गों द्वारा बताया गया कि उन्हें कंकाली मंदिर अंतरा घूमने जाना है, जिस पर कलेक्टर ने जल्द ही उन्हें कंकाली मंदिर जाने घुमाने ले जाने हेतु आश्वस्त किया गया।
इस दौरान कलेक्टर एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने बुजुर्गों को फल एवं अन्य सामग्रियां भेंट की गई। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ० ज्ञानेंद्र सिंह परिहार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमित कुमार तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य श्री राजेश गुप्ता श्री मनोज गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

0 Comments