Ticker

6/recent/ticker-posts

धनपुरी पुलिस ने जुआँ एक्ट के तहत की कार्यवाही

 


मिर्ज़ा अफसार बेग 

थाना धनपुरी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये दिनांक 27.03.22 को मुखबिर सूचना पर कछीयान टोला धनपुरी में दबिश दी गयी जहाँ तास पत्तो से हारजीत का दांव लगाकर जुआँ खेलते 03 जुआड़ी पाये गये। दबिश दौरान फड़ से जुआड़ियान 01. मो0 ताजिम पिता स्व0 गुलाम मुहम्मद उम्र 26 वर्ष निवासी रजा मोहल्ला धनपुरी, 02. गोपाल तिवारी पिता स्व0 दिनेश प्रसाद तिवारी उम्र 43 वर्ष निवासी कछीयान टोला धनपुरी, 03. संजय शर्मा उर्फ संजू पिता मनोज शर्मा उम्र 33 वर्ष निवासी कछीयान टोला धनपुरी के संयुक्त कब्जे से जुमला रकम 5990 रूपये तथा 52 तास के पत्ते विधिवत जप्त किये गये है। सभी आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी धनपुरी के नेतृत्व में सउनि0 एल.बी.तिवारी, राकेश पाण्डेय, प्रआर0 गजेन्द्र सिंह, आर0 अजय बाथम एवं मआर0 अमीना मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


Post a Comment

0 Comments