Ticker

6/recent/ticker-posts

फिर बुढार पुलिस वा तहसीलदार ने मिलकर की बड़ी कार्यवाही कहीं कोयला तो कहीं रेत

 




अमजद खान 

प्रदेश सरकार के एक्शन मोड़ ने फिर जिले के अवैध कारोबारियों पर हड़कंप मचा रखा है लगातार शहडोल जिले की पुलिस माफियाओं पर कहर बरसा रही है फिर भी रेत माफिया हो या कबाड़ माफिया अवैध कार्य करने से नहीं मान रहे रेत माफिया लगातार कसेड नदी का सीना छलनी कर रहे हैं 

मामला शहडोल जिले के थाना बुढ़ार अंतर्गत ग्राम धनगंवा के कनवाही के चुनागढ़ी से कोयला माफिया सुरेन्द्र सिंह आय दिन कोयले का अवैध उत्खनन कर ईंट के भट्टों में बेच  दिया करता था जिसे बुढ़ार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चुनागढ़ी से कोयले से भरा टैक्टर को जप्त किया है और खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की है .

वहीं मुखबिर की सूचना मिलते ही नायाब तहसीलदार कन्हैया लाल टेकाम ने कशेड नदी से रेत से भरे एक ट्रैक्टर को जप्त किया जिसकी शिकायत लगातार तहसीलदार को मिल रही थी बताया जा रहा है कि टैक्टर हीरालाल साहू निवासी टेढ़ीहा का है जो कसेड नदी से रेत का अवैध परिवहन कर महंगे दामों में रेत को बेचा करता था जिसे तहसीलदार ने पकड़ कर थाना बुढ़ार में सुरक्षित खड़ा कराया.पुलिस की कार्यवाही से जिले के माफियाओं पर हड़कंप मचा हुआ है।



Post a Comment

0 Comments