Ticker

6/recent/ticker-posts

पाली में स्वतंत्रता दिवस समारोह से नदारद 19 पटवारियों कर्मचारी का एक दिन का वेतन कटेगा

 


रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी
बिरसिंहपुर--पाली। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में अनुपस्थित रहने पर पाली एसडीएम ने 19 पटवारी कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। एसडीएम ने सभी अनुपस्थित पटवारियों एवं कर्मचारी के एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया है।

जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को पाली मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई थी। राजस्व विभाग के पटवारियों को भी समारोह में ड्यूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे। उपस्थिति पंजी के सत्यापन के दौरान 19 पटवारी कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना व अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित पाए गए।

एसडीएम मीनाक्षी बंजारे ने कारण बताओं नोटिस जारी किए थे कारण बताओं नोटिस के जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर इसे शासकीय कर्तव्य में लापरवाही और शासन के आदेश की अवहेलना मानते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने तहसीलदार पाली को निर्देशित किया है कि संबंधित 19 पटवारियों कर्मचारी ‌के वेतन से एक दिन का वेतन काटा जाए। साथ ही भविष्य में इस तरह की लापरवाही पर और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।


Post a Comment

0 Comments