मिर्जा अफसार बेग
जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही की गई है कस्बा भ्रमण के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर रेत लोड बिना रॉयल्टी के रेत का अवैध परिवहन कर रहा है जिस पर पुलिस ने जनकपुर रोड में दबिश देकर रेत लोड ट्रैक्टर ट्राली क्रमांक एमपी 18 एबी 5566 को रोककर रेत परिवहन संबंधी वैद्य दस्तावेज मांगे जाने पर मौके पर चालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए जिस पर पुलिस के द्वारा रेत लोड ट्रैक्टर ट्राली थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा करवाया एवं आरोपी चालक सुरेंद्र सिंह गौड़ एवं वाहन मालिक शांतनु मिश्रा निवासी जयसिंह नगर के विरुद्ध खनिज अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया जिलेभर में अवैध खनिज रेत परिवहन पर लगातार की जा रही है कार्यवाही ।


0 Comments