मोहम्मद शकील
अनूपपुर जिले में पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल ने पदभार संभाला है उसी समय से अवैध कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही थी ! इसी कड़ी पर 2 माह में यातायात विभाग के द्वारा अनूपपुर जिले में पशु तस्करों एवं बसों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर भी यातायात विभाग ने कार्यवाही की जिस पर देखा जाए तो बीते माह 6 तारीख थाना अंतर्गत लपटा में पशु तस्करी की तीन ट्रक सहित एक कार बरामद की गई और मुलजिम को न्यायालय में पेश किया गया। अप्रैल माह में भी यातायात विभाग के द्वारा चेकिंग के दौरान कई कार्यवाही की गई प्रमुखता है अनूपपुर एवं शहडोल जिले के मध्य पशु तस्कर द्वारा ट्रक में भरकर बैलों को ले जाया जा रहा है ऐसी सूचना मिलने पर तत्काल यातायात प्रभारी द्वारा उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल अनूपपुर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन को मामले पर कार्यवाही का निर्देश दिया गया ! निर्देशों पर अमल करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एसडीओपी कीर्ती बघेल ने टीम गठित कर कार्यवाही के लिये रवाना किया ! जिस पर यातायात विभाग ने कार्यवाही करते हुए अनूपपुर रेलवे फाटक के समीप एक ट्रक में बैलों को लोड कर ले जाया जा रहा था उस पर भी यातायात विभाग ने बड़ी चौकशी के साथ कार्यवाही करते हुए ट्रक जप्त किया गया ! साथ ही यातायात विभाग के द्वारा प्रतिदिन यातायात पुलिस कर्मियों को पॉइंट ड्यूटी पर भी लगाया जाता है साथ ही ओवरलोड वाहन बिना दस्तावेज के सड़कों पर फर्राटे दार चलने वाले वाहनों पर भी चालानी कार्यवाही प्रतिदिन की जाती है ! अन्य राज्यों से अनूपपुर जिले में प्रवेश होने वाली गाड़ियों के दस्तावेज भी यातायात विभाग के द्वारा चेक किए जाते हैं इस कार्यवाही में टीम की अगुवाई कर रहे यातायात प्रभारी विरेन्द्र कुम्हारे एवं उनकी टीम ने कई कार्यवाही की है ! जिस पर प्रमुखता योगदान ए.एस.आई. रविकांत शर्मा, ब्रजेश सिंह चौहान प्र.आरक्षक जितेन्द्र नरवरिया, मनीष सिंह, रिजवान खान, आरक्षक रामधानी तिवारी, सहित चालक आरक्षक विक्रम मरावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गौरतलब है की यातायात प्रभारी विरेन्द्र कुम्हारे ने गत दिवस राजधानी बस पर भी क्षमता से अधिक सवारी बैठाने के कारण कार्यवाही करते हुये मामले को न्यायालय में भेजा गया है।




0 Comments