मोहम्मद शकील
कोतवाली थाना प्रभारी शहडोल रत्नांबर शुक्ला गत वर्ष नवरात्रि के पावन पर्व पर कंकाली माता मंदिर अंतरा में विशाल प्रसाद वितरण भंडारे का कार्यक्रम आयोजित किया ! सर्वप्रथम कोतवाली थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ला सपरिवार कंकाली माता मंदिर अंतरा पहुंचकर परिवार के साथ पूजा अर्चना की और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की ! तत्पश्चात मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने अपने परिवार के साथ कन्या पूजन किया और देवी रूपी 51 कन्याओं को अपने हाथों से भोजन प्रसाद वितरण कराते हुए फल मिष्ठान व तिलक लगाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया ! जिसमें शहडोल संभाग सहित काफी संख्या में लोग पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया ! इस अवसर पर उनका पूरा परिवार लोगों को प्रसाद वितरण में पूरे समय सहयोग करता रहा ! लोग भी बड़े उत्साह के साथ कंकाली माता मंदिर अंतरा दर्शन लाभ लेते हैं और प्रसाद भंडारे का ग्रहण कर तृप्ति पाते हैं ! थाना प्रभारी कोतवाली रत्नांबर शुक्ला और उनका पूरा परिवार प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी !


0 Comments