मोहम्मद शकील
शहडोल । पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा आगामी समय में पड़ने वाले प्रमुख त्योहारों पर जिले में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रत्येक जिले की पुलिस लाइन में दिनांक 26-04-2022 को जिले के पुलिस कर्मचारियों को बलवा की मॉक ड्रिल कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया था ! पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के पालन में मंगलवार को पुलिस लाइन शहडोल में कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति निर्मित होने पर दंगाइयों से निपटने के लिए पुलिस कर्मचारियों को बलवा की मॉक ड्रिल का आयोजन पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश वैश्य द्वारा कराया गया ! बलवा की मॉक ड्रिल में पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों के दंगाइयों पर आंसू गैस की कार्यवाही, लाठीचार्ज एवं गोली संचालन की कार्यवाही, लाठीचार्ज एवं गोली संचलन की कार्यवाही किन परिस्थितियों में की जाना है इसके बारे में अवगत कराया गया ! साथ ही पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा जनरल परेड का निरीक्षण किया गया ! इस अवसर पर डीएसपी (मुख्या०) एसडीओपी ब्यौहारी एवं समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे !


0 Comments