मिर्ज़ा अफसार बेग
शासकीय इंजिनीरिंग महाविद्यालय यू.आई.टी.शहडोल के पांच दिवसीय टेक्निकल व सांस्कृतिक कार्यक्रम के तृतीय दिवस पर क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रथम मैच मेकैनिकल द्वितीय व तृतीय वर्ष के मध्य खेला गया जिसमें द्वितीय वर्ष विजय श्री रही जिसके मैंन ऑफ द मैच सुलभ कुशवाहा रहे,द्वितीय मैच माइनिंग प्रथम व तृतीय वर्ष के बीच हुआ जिसमें माइनिंग प्रथम वर्ष जीती जिसके मैन ऑफ द मैच सिद्धार्थ मिश्रा रहे, दूसरा मैच माइनिंग चतुर्थ व द्वितीय वर्ष के मध्य खेला गया जिसमें चतुर्थ विजय श्री रही जिसके मैन ऑफ द मैच गौरव गौतम 4 विकट लेकर रहे। वॉलीबाल नाईट टूर्नामेंट का प्रथम मैच मेकैनिकल चतुर्थ व द्वितीय वर्ष के मध्य खेला गया जिसमें द्वितीय वर्ष ने अपने सीनियर्स को हराकर विजय श्री हुई,नाईट बैडमिंटन टूर्नामेंट में 40 प्रतिभागियों में बेस्ट 24 खिलाड़ी चयनित हुए।


0 Comments