मिर्जा अफसार बेग
शहडोल से लगभग 30 किलोमीटर दूर दोपहर 11:30 बजे अचानक आग लगने की घटना ने कुछ घंटों में सब कुछ बदल दिया था हालांकि सूचना मिलते तहसीलदार गोहपारू मय स्टाफ मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से आग को शाम 4:00 बजे तक बुझाने मे सफल तो हुए लेकिन तब तक आग ने कच्चा मकान सहित ट्यूबवेल आधे से अधिक फसल, पुराना रखा हुआ गेहूं चावल को नष्ट कर दिया ।
शहडोल। गर्मी में समय में आग लगने की घटना जगह जगह देखने को मिलती है कई ऐसे घटना के सामने आते हैं उसमें आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाता ऐसा ही कुछ मामला शहडोल से 30 किलोमीटर दूर गोहपारू थाना अंतर्गत ग्राम सुडवार में देखने को मिला जहां पर 5 घंटे तक श्यामलाल सेन के घर मे आग धदकती रही आग ने कच्चा मकान सहित ट्यूबवेल आधे से अधिक फसल, महुआ और पुराना रखा हुआ गेहूं चावल को नष्ट कर दिया । सूचना मिलते ही तहसीलदार गोहपारू मय स्टाफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से आग मे काबू पाने का हर संभव प्रयास किया गया और शाम 4:00 बजे तक ग्रामीणों की मदद से आग में काबू पा लिया गया ।
आग ने किया लाखों का नुकसान...
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल को लगी उग्र आग लगने का कारण तो स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन आग ने आवेदक के कच्चे मकान सहित ट्यूबेल को पूरी तरीके से अपना शिकार बनाया है और आधे से अधिक राखी की फसल लगभग , 20 क्विंटल महुआ जलकर नष्ट हो गया जिससे आवेदक कई लाख का नुकसान हुआ । हालांकि मौके पर उपस्थित तहसीलदार ने डीजल पंप लगा कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया देश के बाद दमकल विभाग की गाड़ी शहडोल से 3:30 बजे पहुंची।
नहीं पहुंची मौके पर हल्का पटवारी
भले ही अनुविभागीय अधिकारी जैसीनगर तक दूरभाष पर सूचना पहुंचने के बाद तहसीलदार गोहपारू स्टाफ सहित मौके पर पहुंच गए हो लेकिन मुख्यालय के हल्का पटवारी ने मौके से बराबर दूरी बनाए रखा और मौके पर नहीं पहुंची बल्कि दूसरे दिन मौके पर जाकर सादा कागज और अधूरे पंचनामा हस्ताक्षर करा कर अपने दायित्व का कोरम पूर्ति कर लिया अब देखना यह है कि पटवारी मौके पर उपस्थित रहने वाले तहसीलदार गोहपारू गुमराह करते हैं या अपने प्रतिवेदन में सही जानकारी देते हैं।
हर संभव मदद की जाएगी - तहसीलदार नेताम
मौके में ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने पहुंचे तहसीलदार नेताम ने पीड़ित को हर संभव मदद दिलाने की बात कही और साथ ही हर पीड़ित के साथ ऐसी आपदा की परिस्थिति में प्रशासन खड़ा है इस बात का विश्वास दिलाया।
प्रशासन सहित ग्रामीणों का धन्यवाद - पीड़ित परिवार
पीड़ित परिवार ने तहसीलदार गोहपारू के स्टाफ, सहित ग्रामीण गोलू राममिलन, बब्बू, ननकू उमेश मुद्रिका रोजगार सहायक राजेश त्रिपाठी और उन सभी ग्राम वासियों का हिसाब था के समय में मदद के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।


0 Comments