मोहम्मद शकील
शहडोल दिनांक 10 अप्रैल 2022 को हर साल कि तरह इस साल भी रमज़ान के पवित्र महीने पर ह्यूमन बेलफेयर फाउंडेशन विज़न 2026 द्वारा जरूरतमंद परिवारों को एक किट एक परिवार योजना के तहत तकरीबन 150 परिवारों को फ़ुड किट्स बांटी गई ! जिसमें एक माह का पुरा राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई ! चांवल, आटा, तेल, दाल, चना, बेसन, शक्कर, नमक, पापड़, चायपत्ती, रूह आफजा, सुतफेनी आदि उपलब्ध कराई गई !शहर के सभी वार्डो में ग़रीब परिवारों कि सर्व कर उनकी सुची बनाई जाती है ! जो आ सकते हैं वो आ कर ले जाते हैं बाक़ी के घर- घर जाकर टीम द्वारा पहुंचाई जाती है ! इस मौक़े पर समाज सेवी संस्थाएं और उनके जिम्मेदार मौजूद रहे ! तारिक़ शफी अध्यक्ष जे आई एच शहडोल, समाज सेवी शानउल्लाह खान, शकील अहमद सदर जामा मस्जिद महमूद अहमद. शाकिर फारुकी, एस बी एफ वालेंटियर अब्दुल वाहिद रियाज अंसारी, इमरान अंसारी, सर्व टीम इकबाल सिद्दीकी, जियाउल इस्लाम, सकलैन और अन्य समाजसेवी मौजूद रहे।



0 Comments