Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल में रेलवे लाइन के किनारे बने मकानों को ध्वस्त करने की शुरू हुई कार्रवाई

 


जुनैद खान 

शहडोल में रेलवे लाइन के किनारे बने मकानों को ध्वस्त करने की शुरू हुई कार्रवाई यहां के रेलवे लाइन के किनारे बने मकानों को ध्वस्त करने की कार्यवाही सुबह 9:00 बजे से शुरू हो गई है। 

शहडोल।,,यहां के रेलवे लाइन के किनारे बने मकानों को ध्वस्त करने की कार्यवाही सुबह 9:00 बजे से शुरू हो गई है । यहां पर रेलवे के अधिकारी, रेलवे का पुलिस बल एवं सोहागपुर और कोतवाली थाने का पुलिस बल मौजूद है। जेसीबी से मकानों को तोड़ा जा रहा है और यह कार्रवाई अभी से कुछ समय पहले ही शुरू हुई है। रेलवे के मौजूदा अधिकारी सिर्फ इतना बता रहे हैं कि जिन लोगों ने रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर मकान और दुकान बनाए हैं उनको तोड़ा जा रहा है । उनका यह भी कहना है कि रेलवे लाइन के किनारे के लगभग 90 प्रतिशत मकानों और दुकानों को तोड़ कर समतल किया जाएगा और इनको पहले से नोटिस दिया जा चुका है।

रविवार को पांच मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा बैरिकेटिंग कर उस स्‍थान को बंद किया गया है जहां यह कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई स्‍थल से लोगों को दूर रखा गया है।

बिलासपुर से मिलेगी जानकारी: मौजूदा रेलवे अधिकारियों ने अपना नाम बताने से इनकार किया है और कहा है कि इसके संबंध में बिलासपुर से ही अधिकृत जानकारी मिल पाएगी। उनका कहना है कि हमें सिर्फ यहां अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा गया है जो हम कर रहे हैं। पूरे एरिया में जिस जगह से अतिक्रमण को हटाया जा रहा है उस पूरे एरिया में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है । किसी को भी आने जाने से अनुमति नहीं दी जा रही है और सभी मार्गों को बंद कर दिया गया है। जगह-जगह पुलिस को तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा के हिसाब से अच्छे बंदोबस्त किए गए हैं। बिलासपुर रेलवे मंडल के पी आर ओ अंबिकेश साहू से बात की गई तो उनका कहना था कि जो अतिक्रमण है उसे हटाया जा रहा है और इसके पहले नोटिस दे दिया गया है।



Post a Comment

0 Comments