Ticker

6/recent/ticker-posts

जनता को अगर पानी न मिला तो होगा आंदोलन — असलम शेर

 


मोहम्मद शकील 

*वार्ड नं 3 के वार्डवासी कांग्रेस नेता असलम शेर के नेतृत्व में पेयजल समस्या को लेकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन*

उमरिया । असलम शेर ने कहा कि इस तपती गर्मी में वार्डवासियों को पानी का संकट झेलना पड़ रहा है, पानी की भारी किल्लत से लोग परेशान हैं जिसको हम बर्दाश्त नहीं करेंगे अगर वार्डवासियों की पानी की समस्या दूर नहीं हुई तो जनहित में हम आंदोलन करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार कहती है कि हम जनता को पानी की समस्या नहीं होने देंगे और दूसरी ओर जनता को लगातार पानी की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इससे साबित होता है कि सरकार के वादे झूठे हैं। वार्ड नं 3 रमपुरी में तो पानी की समस्या इतनी है कि कुछ घरों तो पानी पहुंच ही नहीं रहा है और बहुत कम समय ही नल आता है। हमारी प्रशासन से मांग है कि नगरवासियों की पानी की समस्याओं को खतम किया जाए। इस अवसर पर उपस्थित विधानसभा अध्यक्ष आदित्य तिवारी, पीर अली, इक़बाल अली, कन्नी कोल, लल्लू कोल, शेख शकील, शिवम तिवारी, प्रदीप बैगा, हनीफ खान, गणेश कोल, परशादी कोल, लफ्फू कोल, शेख शाहिद, हरीश यादव, रामकृपाल यादव, चिंटू आदि भारी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments