रिपोर्ट @अंकित गुप्ता
धनपुरी। धनपुरी नगर के बृजमोहन जायसवाल के सुपुत्र एवं कांग्रेस नेता आनन्द मोहन जायसवाल के भतीजे तुषार जायसवाल का चयन कोल इंडिया लिमिटेड में प्रबंधन प्रशिक्षु (खनन) ई-2 ग्रेड के रूप में हुआ है। सी.आई.एल. के द्वारा भर्ती विज्ञापन के अन्तर्गत ऑल इंडिया गेट 2021 में प्राप्त अंक के आधार पर उक्त चयन किया जाकर तुषार जायसवाल को एस.ई.सी.एल. में पदस्थ किया गया है। ऑल इंडिया गेट एग्ज़ाम में तुषार जायसवाल ने 106वीं रैंक हांसिल की थी। तुषार जायसवाल ने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, जगदलपुर (छ.ग.) से माइनिंग इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। तुषार जायसवाल माइनिंग ज्ञान नामक यूट्यूब चैनल व ऐप के माध्यम से छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराते हैं। तुषार जायसवाल की इस पदस्थापना से सर्व श्री वेदव्यास दवे, मैथिलीशरण गुप्त, आजाद बहादुर सिंह, राकेश कटारे, नीरज व्दिवेदी, वरिष्ठ पत्रकार सनत कुमार शर्मा, सी.एम.ओ. रविकरण त्रिपाठी, नगर निरीक्षक संजय जायसवाल, इन्द्रजीत सिंह छाबड़ा, राम सिंह, गणेश प्रसाद कुशवाहा, रामसजीवन शर्मा, कमलेश शर्मा, ऋतुपर्ण दवे, राजू अग्रवाल, संतोष शर्मा, बृजवासी अग्रवाल, चन्द्रशेखर अग्रवाल, संजू चांदवानी, राजेश सोनी, हेमन्त सोनी, शिवनारायण मिश्रा, अमरजीत सिंह, विनोद राय, शंकर बरगट, डॉ. गोपाल तिवारी, डॉ. अनिल उपाध्याय, डॉ. एस.एम. प्रजापति, रावेन्द्र शुक्ला, सुरेश शर्मा, अरूण मिश्रा, अरूण गौतम, मो. आजाद, डॉ. विजय सिंह, मुकुल श्रीवास्तव, डॉ. हीरामणि सोनी, सुजीत सिंह चंदेल, डी.एस. परिहार, इंजी. अभिषेक श्रीवास्तव, इंजी. एनाम सिद्दीकी, इंजी. रतन चौकसे, सचिन जायसवाल, शोभाराम पटेल, रामआशीष पटेल, सुरेश पासी, महेश पनिका, सुजीत जैन एड., शम्भूु नामदेव, अजय जायसवाल, रमेश गुप्ता, धर्मेन्द्र केवलानी, चितरंजन सिन्हा, के.डी. सोनी, पुष्पेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र शर्मा, राशिद खान, जमीलुररहमान, अंकित गुप्ता, हेमंत शर्मा आदि ने शुभकामनायें देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की है।


0 Comments