Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल और अनूपपुर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता से 01 लाख 20 हजार रुपए के 05 इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए

 


मोहम्मद शकील 

शहडोल जोन के कुख्यात अपराधियों की धरपकड़ के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री दिनेश चंद्र सागर एवं पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अखिल पटेल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में लगातार शहडोल एवं अनूपपुर की पुलिस टीमें संयुक्त रूप से सक्रिय थी ! बदमाशों द्वारा क्षेत्र में की गई पूर्ण वारदातों से काफी दहशत एवं आतंक का माहौल था ! पुलिस द्वारा सतत पेट्रोलिंग करते हुए क्षेत्र में इनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी ! इन बदमाशों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया जाकर तत्परता पूर्ण प्रयास किए जा रहे थे ! गिरफ्तार शुदा आरोपी 1. पिंटू यादव पिता अयोध्या यादव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम हरदी थाना सोहागपुर जिला शहडोल (म.प्र.) 2. अनिल यादव पिता ठिनिया उर्फ सोहन यादव उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम हरदी थाना सोहागपुर जिला शहडोल (म.प्र.) 3. बेटू उर्फ राजन पिता लल्ला यादव उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम हरदी थाना सोहागपुर जिला शहडोल (म.प्र.) 4. लल्ला उर्फ़ भस्मा उर्फ भैया पिता नेमचंद यादव उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम हरदी थाना सोहागपुर जिला शहडोल (म.प्र.) 5. प्रिंस यादव पिता मोहित यादव उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम हरदी थाना सोहागपुर जिला शहडोल (म.प्र.)

अपराध की दुनिया का बादशाह बनने का शौक में शहडोल जिले के एस.पी.अवधेश कुमार गोस्वामी ने आरोपियों के मंसूबे पर फेरा पानी दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपी शहडोल और अनूपपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से ज्वाइंट ऑपरेशन करते हुए 05 खूंखार अपराधियो को पकड़ा है !ए.डी.जी.पी. डी.सी सागर ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि सभी 05 आरोपियों के खिलाफ हत्या, लूट, हत्या का प्रयास जैसे संगीन अपराध शहडोल सहित कई अन्य जिलों में दर्ज थे ! जिनकी पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी ! शहडोल जोन के एडीजीपी डी.सी. सागर में आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए 1 लाख 20 हजार का इनाम भी घोषित किया था ! आरोपियों ने धुरवार गांव में पिता-पुत्र की हत्या कर दी थी !इसके अलावा अनूपपुर में पेट्रोल पंप में लूट और हत्या का प्रयास किया था !इतना ही नही हाल ही में चापा गांव में एक युवक की हत्या और एक युवक को चाकू मारकर घायल कर फरार चल रहे थे ! जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया था !पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोहागपुर थाना क्षेत्र के हर्रि जंगल मे सभी आरोपी एक मकान के छत पर खाना बना रहे है, जिन्हें घेराबन्दी कर पकड़ा गया है ! उक्त संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री अवधेश कुमार गोस्वामी पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अखिल पटेल के कुशल मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश वैश्य एवं सहा0 पुलिस महा निरीक्षक श्रीमती प्रतिमा मेथ्यू के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या०) सुश्री सोनाली गुप्ता के नेतृत्व में थाना प्रभारी सोहागपुर योगेंद्र सिंह परिहार, उप निरीक्षक आनंद झारिया, दिलीप सिंह, सउनि०(अ) अमित दीक्षित, राकेश बागरी, रजनीश तिवारी, अरविंद दुबे, सुरेश अहिरवार, रामनारायण पांडेय, प्रआर० मनोज शुक्ला, शिवकरण यादव, आर० हीरालाल महरा, सत्य प्रकाश मिश्रा, प्रकाश द्विवेदी, गिरीश मिश्रा आदि की सराहनीय भूमिका रही !

Post a Comment

0 Comments