Ticker

6/recent/ticker-posts

बहादुर जांबाज सिपाहियों का भाजपा मंडल बुढार ने किया सम्मान* बहादुरी को बुढार भाजपा ने किया प्रणाम किया सम्मान

 


रिपोर्ट @अंकित गुप्ता 

बुढार विगत सप्ताह पूर्व बुढार नगर में बैंक में सेंधमारी कर डकैती की योजना बना रहे बदमाशो को किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को अंजाम देने से पहले तत्कालीन पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धनपुरी श्री राघवेन्द्र द्विवेदी जी के सकुशल नेतृत्व एवम मार्गदर्शन में बुढार पुलिस के द्वारा बहादुरी और साहस के साथ अपनी जान की परवाह किए बिना गिरफ्तार किया गया 

ज्ञात हो कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एवम पंजाब नेशनल बैंक शाखा बुढार  में डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार हुए बदमाशों का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड रहा है और बुढार की घटना अगर सफल होती तो निश्चित रूप से यह घटना प्रदेश की बड़ी बैंक घटनाओं में गिनी जाती लेकिन बुढार पुलिस और पुलिस अनुभाग धनपुरी साथ ही शहडोल एसपी श्री अवधेश गोस्वामी के आपसी सामंजस्य से इस बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में बैठे असामाजिक अवांछनीय तत्वों पर पुलिस का चाबुक चला और डकैती की योजना बनाते हुए सभी दुर्दांत बदमाशों को गिरफ्तार किया गया और न्यायलय में पेश किया गया 

सम्मान समारोह में मुख्य रूप से एसडीओपी धनपुरी अनुभाग श्री अभिनव मिश्र के साथ साथ बहादुर सिपाहियों में मुख्य रूप से टी आई बुढार राजेश चंद्र मिश्र जी एस आई अहिरवार जी श्रीमती वर्षा जी श्री धन्नालाल जी श्री परिमल जी का सम्मान बुढार भाजपा के समर्पित मंडल महामंत्री श्रीकृष्ण गुप्ता जी के नेतृत्व में उनके साथियों के द्वारा किया गया इस अभिनव पहल का मुख्य उद्देश्य यह था की पुलिस जो की समाज को बुराइयों का अंत करने के लिए भरसक प्रयास करती रहती है जो  अपने परिवार से दूर रहकर हमारे परिवार की हिफाजत के लिए दिन रात अपनी सेवा देती है उनका सम्मान कर श्रीकृष्ण गुप्ता  एवम भाजपा मंडल बुढार के साथियों ने एक अनुकरणीय संदेश दिया है साथ देश भक्ति जनसेवा के संदेश को लेकर चलने वाली एमपी पुलिस का सम्मान कर बुढार भाजपा ने समाज के प्रति अपनी जागरूक और निष्ठावान सोच को भी प्रदर्शित किया है।



Post a Comment

0 Comments