रिपोर्ट @मोहम्मद शकील
शहडोल । थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत दिनांक 07-05-22 फरियादी अवनीश दुबे के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि अटल कामधेनु गौ सेवक संस्था के नाम से गौशाला चलाता है ! दिनांक 06-05-22 को रात्रि करीबन 12:30 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसकी गौशाला की गायों के साथ अप्राकृतिक दुराचार किया गया है ! फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 377 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ! मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री उदेश गोस्वामी एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश वैश्य ने शीघ्र आरोपी की पतारसी कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश उप पुलिस अधीक्षक श्री राघवेंद्र द्विवेदी एवं थाना प्रभारी कोतवाली रत्नाम्बर शुक्ला को दिए ! कोतवाली पुलिस द्वारा गौशाला का सीसीटीवी फुटेज का का गहनता से अवलोकन एवं परीक्षण किया गया ! साथ ही घटना स्थल के आसपास के लोगों को फुटेज के आधार पर आरोपी का हुलिया दिखाकर अज्ञात आरोपी की पता तलाश की गई ! आरोपी की शिनाख्त सोभनाथ साहू पिता बुद्धू साहू निवासी कल्याणपुर के रूप में हुई जिसे मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना करित करना स्वीकार किया गया ! आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ! आरोपी की पतारसी, शीनाख्याति, गिरफ्तारी व संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ला के नेतृत्व में सउनि० सुभाष दुबे, आशीष झारिया, प्रआर. सुनील शर्मा, निखिल श्रीवास्तव एवं आर. मायाराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही !


0 Comments