Ticker

6/recent/ticker-posts

धनपुरी बिजली विभाग दे रहा दुर्घटना को आमंत्रण ट्रांसफार्मर के नीचे लगे के केबिलो पर नहीं लगाई जा रही जालियां

 


रिपोर्ट @मोहम्मद शकील 

शहडोल जिले के धनपुरी नगर में अंडरग्राउंड केबल की तरह खुले में रखे ट्रांसफार्मर भी मौत को दावत दे रहे हैं ! बिजली विभाग की लापरवाही आम लोगों की जान पर भारी पड़ रही है ! अधिकांश ट्रांसफार्मर बिना जालियों के जमीन से सटे हुए रखें ! जिनके तार भी खुले लटक रहे हैं ! गर्मी और बरसात के मौसम में हादसों का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है ! बावजूद बिजली के जिम्मेदार अधिकारियों के कान में जू तक रेंगती नजर नहीं आ रही है ! धनपुरी वार्ड नंबर 15 बिलियस नंबर 1 मे प्राइमरी पाठशाला माइकल चौक के पास और उसी कैंपस में बनी आंगनबाड़ी, ट्रांसफार्मर के ठीक पीछे दुकाने और राहगीरों को बिजली विभाग मौत की दावत दे रही है उसी प्रकार राधा कृष्ण मंदिर के सामने, अमरकंटक रोड, गोल बाजार नगर के अधिकांश मोहल्लों में बिना यार्ड सेड के खुले में ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं ! जिसके आसपास जाली का घेरा तक नहीं बनाया गया है खुले में ट्रांसफार्मर लगा दिए गए हैं ! जिससे आसपास के लोगों को इसके पास से गुजरने पर करंट लगने का भय लगता है वहीं कई घटनाएं भी हो चुकी हैं बेजुबा पशुओं और नादान बच्चों के चपेट में आने की आशंका बनी रहती है ! इसके बाद भी अधिकारी मौन साधे हुए हैं ! यही स्थिति नगर के अलावा देहात इलाके की है जहां खुले में ट्रांसफार्मर के कारण राहगीरों को करंट का भय बना रहता है ! बरसात का मौसम भी आने वाला है जिससे जलभराव के साथ ही जमीन में नमी रहने लगती है !जलभराव के कारण करंट जमीन में भी दौड़ जाता है जिससे करंट लगने की अधिक संभावनाएं बढ़ जाती है ! गर्मी और बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा खतरा बढ़ जाता है ! बरसात और गर्मी के साथ ही आंधी और तेज हवाओं के चलने से बिजली के तार और ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो जाते हैं ऐसे में गली मोहल्ले में घटनाओं की संभावनाएं और अधिक बढ़ जाती है ! बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर रखने के लिए तमाम नियम बनाए गए हैं ! इनमें ट्रांसफार्मर को चबूतरे यानि यार्ड सेट पर रखना चाहिए ! ट्रांसफार्मर से आने वाली सप्लाई के तारों में कार्डिंग लगी होना आवश्यक है ट्रांसफार्मर को जालिम के घेरे में रखना भी अनिवार्य है लेकिन विभाग द्वारा नियमों को ताक में रखकर ट्रांसफॉर्मर पर रख दिए जाते हैं !जिससे राहगीरों को और आसपास रहने वाले वासियों को जान का खतरा बना रहता है !

इनका कहना है

आप के द्वारा जानकारी दी गई है इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को देकर जल्द ही इसका निराकरण किया जाएगा

बी.एस. विश्वकर्मा

कनिष्ठ अभियंता धनपुरी

Post a Comment

0 Comments