Ticker

6/recent/ticker-posts

युवा कांग्रेस की पत्रकार वार्ता कांग्रेस भवन शहडोल मध्यप्रदेश में लोकतंत्र की हत्या कर पुनः काबिज हुई

 


रिपोर्ट @मोहम्मद शकील 

शहडोल । भाजपा सरकार के पिछले 17 साल से अधिक कार्यकाल में प्रदेश विकास के रास्ते से भटक कर हर तरह से घोटालों का प्रदेश बन चुका है। व्यापमं घोटाला, डंपर घोटाला, डीमेट घोटाला और भी इसी तरह के कई

घोटाले इस कड़ियों में शामिल है। अभी हाल ही में पीईबी द्वारा सम्पन्न हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा, मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में भारी अनियमितताएं उजागर हुई है ! जिससे मध्य प्रदेश देश में भ्रष्टाचार एवं

घोटालों का पर्याय बन चुका है। इन्हीं सब मांगों को लेकर भ्रष्टाचार एवं घोटाला मुक्त मध्यप्रदेश की परिकल्पना हेतु युवा कांग्रेस का भोपाल में 12 मई 2022 सुबह 10:00 बजे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में जंगी एवं वृहद प्रदर्शन होगा। जिसमें शहडोल जिले से भी अधिक से अधिक युवाओं को भोपाल युवा शंखनाद में शामिल होने की अपील करते हैं ।



भोपाल प्रदर्शन के बाद युवा कांग्रेस इसी तरह के शहडोल में भी जंगी प्रदर्शन करेगी।

युवा कांग्रेस शहडोल की  प्रमुख मांगे-

1. व्यापम द्वारा आयोजित शिक्षक वर्ग 3 भर्ती, पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 एवं कृषि विस्तारक भर्ती घोटालों की उच्च स्तरीय जांच हो और भर्ती रद्द की जाए।

2. मध्यप्रदेश के सभी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए।

3. सैनिक व अर्धसैनिक बलों की भर्ती दो अतिरिक्त अवसरों के साथ तत्काल शुरू की जाए।

4. चयनित शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से नियुक्ति दी जाए।

5. कोरोना के समय पर संविदा पर नियुक्त किए गए डॉक्टर, जीएनएम, एएनएम का निलंबन समाप्त कर तत्काल बहाल किया जाए।

6. एमपीपीएससी की परीक्षाएं नियमित समय से नहीं कराई जा रही हैं जिन्हें समय पर करवाकर पीएससी की निविदा में पदों की संख्या कम रखी जा रही है उसे बढ़ाई जाए।

7. महाविद्यालयों में शिक्षण कार्य में लगे हुए अतिथि विद्वानों को नियमित किया जाए।

8. आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन बढ़ा कर नियमित कर्मचारियों का दर्जा दिया जाए।

9. MP 18 रजिस्ट्रेशन की गाड़ियों को टोलमुक्त करने हेतु।

10.मेडिकल कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्था को ठीक करने हेतु।


अनुपम गौतम

जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस

शहडोल म प्र

Post a Comment

0 Comments