रिपोर्ट @जुनैद खान
*कानून एवं व्यवस्था का पुलिस एवं प्रशासन द्वारा दिया गया संदेश*
शहडोल - कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन श्री दिनेश चन्द्र सागर की अगुवाई में तथा कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य व पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन में शहडोल जिले में ईद एवं परशुराम जयन्ती को शांति एवं सौहार्दपूर्ण रूप से बनाने का संदेश देने हेतु पुलिस एवं प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च जय स्तंभ चौक, सोहागपुर गढ़ी, भूसा तिराहा, बाईपास, गांधी चौक, इंदिरा चौक, कल्याणपुर तिराहा सहित अन्य संवेदनशील इलाकों से होते हुए निकाला गया।
फ्लैग मार्च में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा शहडोल जिलेवासियों को ईद एवं परशुराम जयन्ती शांति, सद्भाव एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की गौरवशाली परंपरा को कायम रखने का संदेश दिया गया। फ्लैग मार्च द्वारा लोगों को संदेश दिया गया कि यदि कोई असामाजिक तत्व द्वारा ईद एवं परशुराम जयन्ती में माहौल बिगाड़ा जाता है, तो कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रख तत्काल ही पुलिस एवं प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
फ्लैग मार्च में फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री मुकेश बैश्य, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अखिलेश तिवारी, तहसीलदार सोहागपुर श्री भरत कुमार सोनी, नायब तहसीलदार श्री के.एल. पनिका सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


0 Comments