रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
शहडोल - प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 7 जुलाई 2022 को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 12ः00 बजे जबलपुर एयरपोर्ट से हैलीकैप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 12:35 बजे हेलीपैड धनपुरी जिला शहडोल आएंगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगें। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 1ः35 बजे हेलीपैड धनपुरी से जिला सीधी के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।


0 Comments