Ticker

6/recent/ticker-posts

शा.मा.विद्या. कोदैली के शिक्षकों एवं बच्चों ने किया अमरकंटक का शैक्षणिक भ्रमण

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

*अनूपपुर* जिले के अंतर्गत एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय कोदैली,संकुल चचाई विकासखंड जैतहरी के एसएमसी के अध्यक्ष संतोष जोगी एवं स्कूल के समस्त स्टॉफ अनिल कुमार मिश्रा प्रधानाध्यापक,वेदवती जोगी,प्रियंका सिंह,दीपू बैगा,बृजेन्द्र कुमार सोनी द्वारा विद्यालय कक्षा 6वी से कक्षा 8वीं के छात्र छात्राओं को शैक्षणिक गतिविधि हेतु अमरकंटक पर्यटन स्थल का भ्रमण कराया गया।शिक्षकों द्वारा भ्रमण के दौरान बच्चों को मां नर्मदा का उद्गम स्थान,प्राचीन गुफा, प्राचीन मंदिर,पहाड़ियों,जंगल के प्राकृतिक वातावरण विभिन्न प्रकार के झरने दिखाने के साथ ही बच्चों को मां नर्मदा की पवित्र नगरी में विषय में जानकारी प्रदान की गई।

उक्त भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के बच्चों को बताया गया कि अमरकंटक मध्य प्रदेश राज्य में स्थित एक महत्वपूर्ण पर्यटन और शैक्षणिक स्थल है,जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। अमरकंटक शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्रों को विभिन्न स्थलों का भ्रमण कराया गया और उनके महत्व को समझाया गया।

शिक्षकों ने छात्र छात्राओं को बताया कि अमरकंटक में नर्मदा नदी का उद्गम स्थल है,जो भारत की सबसे पवित्र नदियों में से एक है।यहाँ के जलप्रपात प्राकृतिक सौंदर्य के अद्भुत उदाहरण हैं,अमरकंटक के आसपास के क्षेत्र में घने जंगल और वन्य जीवन है, जो जीव विज्ञान और पर्यावरण अध्ययन के लिए आदर्श हैं।

इसके अलावा अमरकंटक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थल के रूप में यहाँ कई प्राचीन मंदिर हैं, जो हिंदू वास्तुकला और मूर्तिकला के अद्भुत उदाहरण हैंअमरकंटक इस क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाला एक महत्वपूर्ण स्थल है।यहाँ कई प्राचीन ऐतिहासिक स्थल हैं, जो इतिहास और पुरातत्व के अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण हैं.

विद्यालयीन छात्र छात्राओं को शैक्षणिक गतिविधियो हेतु अमरकंटक के जंगलों में वन्य जीवन और जीव विज्ञान की जानकारी,भौगोलिक विशेषताओं और जलवायु ,सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व मंदिरों, स्मारकों और प्राचीन स्थलों तथा पर्यावरण शिक्षा और संरक्षण की जानकारी प्रदान की गई।

Post a Comment

0 Comments