रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
मंडल अध्यक्षों को एक सप्ताह के अंदर मंडल कार्य समिति की करनी होगी घोषणा :- जिला अध्यक्ष अमिता चपरा
मंडलअध्यक्ष मृदुल,विनय,अजय,राजीव अर्जुन की नियुक्ति पर भाजपा जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
शहडोल- भारतीय जनता पार्टी की यशस्वी जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी शहडोल जिले के पांच भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने गुरुवार को बताया है कि भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल अंतर्गत आने वाले कुल 19 मंडल हैं 19 मंडलों में 14 मंडल अध्यक्षों की घोषणा पूर्व में ही कर दी गई थी शेष पांच मंडलों की घोषणा बुधवार की देर शाम भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी द्वारा की गई है भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेशअध्यक्ष विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल जी की अनुशंसा एवं मार्गदर्शन प्रदेश महामंत्री कार्यालय प्रभारी विधायक श्री भगवानदास सबनानी जी एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी द्वारा पांचो मंडल अध्यक्षों की की गई घोषणा में व्यौहारी मंडल से विनय गुप्ता मोनू , सोहागपुर मंडल से मृदुल मिश्रा, गोहपारू मंडल से राजीव शर्मा अन्नू , बुढार मंडल से अर्जुन सोनी, धनपुरी मंडल से अजय शर्मा की घोषणा मंडल नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के रूप में की गई है
‘अटल निलय’ जिला भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमित चपरा जी से की मुलाकात भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाअध्यक्ष ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को दी बधाई इस दौरान उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी मंडल अध्यक्षों को कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने शेष मंडलों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। सभी को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि
शक्ति केंद्र को मजबूत कर बूथों की समितियों का गठन कर विस्तार कर मजबूती प्रदान करना है एक सप्ताह के अंदर मंडल कार्य समिति की तैयार कर सभी वरिष्ठ जनों से समन्वय के आधार पर कार्य समिति की घोषणा करना है।
मन की बात शत प्रतिशत बूथों पर सुनिश्चित करें इस दौरान उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष बनना आसान है, निभाना कठिन, यह आपकी परीक्षा है अब चुनौतियां शुरू हुई है शक्ति केंद्रों से बूथ तक, संगठन को सशक्त मजबूत करना हम सबकी जिम्मेदारी है
साथ ही कामना करती हूं कि आप सभी के नेतृत्व में आपके मंडलों में भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति अनुरूप अपनी कार्य कुशलता से आप सभी जन संगठन को और मजबूत करेंगे।
इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र मिश्रा ,महामंत्री संतोष लोहानी वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर प्रताप सिंह, प्रकाश जगबनी,पार्षद राकेश सोनी, जिला कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, शत्रुघ्न पटेल ,राजन गुप्ता ,अमित मिश्रा, विनय केवट, प्रियम त्रिपाठी ,अमित गुप्ता बंटी, रोहित कटारे, ऋषिराज गुप्ता, जगन्नाथ शर्मा,अंकुर शर्मा, आदित्य चपरा,लकी सिंह बघेल, ओमकार जैसवाल, सिद्धार्थ सिंह बघेल ,देवेन्द्र सिंह बघेल ,आकृत सिंह बघेल, किसन लोधी, रामचंद्र मिश्रा, आदित्य मिश्रा, लखन मिश्रा, शुभम मिश्रा, शुभम सिंह, ध्रुव मिश्रा, बिपिन मिश्रा, प्रिंस लोधी, संतोष जैसवाल, ओंकार जैसवाल (डब्लू),प्रेम जैसवाल, विक्कू सिंह सहित भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
0 Comments