Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत माता की जयकारों के साथ नगर में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

शहडोल- भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शहडोल द्वारा नगर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा मंगलवार को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए बताया है कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल जी के निर्देशानुसार एवं भाजपा प्रदेश मंत्री विधायक श्रीमती मनीषा सिंह जी ,भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी के मार्गदर्शन व मंडल अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी के नेतृत्व में शहडोल नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई यह तिरंगा यात्रा शहडोल कोतवाली स्थित शहीद स्मारक से प्रारंभ की गई तिरंगा यात्रा शहडोल नगर के गंज रोड,शाहिद देवेंद्र सोनी चौक, शेर चौक, जैन मंदिर नटराज मार्केट होते हुए शहडोल नगर के न्यू गांधी चौक में तिरंगा यात्रा का समापन किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में तिरंगा लहराते हुए नगर का भ्रमण किया शहडोल नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा का जगह-जगह नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी की दृढ इच्छा शक्ति एवं निर्णायक नेतृत्व, सेना का शौर्य एवं पराक्रम तथा देशवासियो  की एकजुटता के संकल्प से ‘आपरेशन सिन्दूर‘ पूर्णतः सफल रहा। यह मोदी जी के नेतृत्व मे नया, समृद्धशाली, शक्तिशाली एवं आत्मनिर्भर भारत है, सभी को इस पर गर्व है। पूरे देश भर मे हर्षो ल्लास के साथ हाथो में तिरंगा लेकर के देश भक्ति के कार्यक्रम आपरेशन सिन्दूर की सफलता के उपरांत मनाया जा रहा है। इस दौरान तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, शीतल पोद्दार, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर प्रताप सिंह,राजेंद्र भारती,महामंत्री संतोष लोहानी, मनोज आर्मो, जिला कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता,चंद्रेश द्विवेदी,सूर्यकांत निराला, रवींद्र वर्मा,ऋतुराज गुप्ता अंकुश शर्मा,नागेंद्र गोले, मनीष गुप्ता,संतोष रावत होलकर सिंह परस्ते, आशीष तिवारी, अतुल तिवारी, आलेख श्रीवास्तव रक्कू कनौजिया,अमन खारया,अखिल सोनी, शोभित वर्मा, बृजेंद्र वर्मा, निभा गुप्ता , उर्मिला कटारे,सत्यभामा गुप्ता,नीलम चतुर्वेदी,संगीता निगम,संचित सरवटे, गीता तिवारी रचना श्रीवास्तव, मधु गौतम,निर्मला गुप्ता अंजना गुप्ता,निशा गौतम,सीता रैकवार,रूपा चतुर्वेदी सहित शहर के आम जनमानस एवं भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाई ।



Post a Comment

0 Comments