Ticker

6/recent/ticker-posts

जब ऐसे होंगें पदाधिकारी,तब क्या होगा भाजपा का हाल, ?

 


रिपोर्ट @संतोष कुमार मिश्रा 

भाजपा मंडल अध्यक्ष के चयन में विधायकों की जोर जबर्दस्ती

उमरिया --- उमरिया जिले के मंडल अध्यक्षो के चुनाव में शेष पांच मंडल अध्यक्षो में चयन की बहु प्रतीक्षित सूची आज भी लंबित बनी हुई है। बताया जाता है की नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षो के चयन में जिले के दोनों विधायकों के जोर जबर्दस्ती के कारण चयन प्रक्रिया बाधित हो गई है और भाजपा आलाकमान को भी मंडल अध्यक्षो की घोषणा करने में माथा पच्ची करने में लगभग महीनों से उलझा हुआ है। बताया जाता है की भाजपा आलाकमान  मंडल अध्यक्षो के चयन में स्वच्छ, साफ सुथरी छबि लोगों को कमान सौपना चाहते हैं, जबकि दोनों विधायक ने ऐसे लोगों को लेकर चल रहे हैं जो संगठन के मापदंड के अनुरूप नहीं है, फिर भी विधायकों के हठ धर्मिता के चलते हुए भाजपा संगठन उलझन में पडा हुआ है। भाजपा आलाकमान चाहता है की ऐसे कार्यकर्ताओं को कमान सौंपी जाये, जिससे भाजपा में असंतोष न फैले और आम जनता के लिए राहत कारी साबित हो, न की जनता का खून चूंसने वालों के हाथ बागडोर चली जाये। करकेली जनपद के कोहका मंडल अध्यक्ष के नाम पर जिस भाजपा अध्यक्ष का नाम के लिए विधायक जी जोर आजमाइश कर रहे हैं जिनका वीडियो सोशल मीडिया में लंबे समय से चल रहा है। बताया जाता है की इनकी वीडियो नचाने  गवाने का दृश्य दृष्टि गोचर हो रही हैं। जिसमें नाचने वाली इनके सिर पर ओढनी डालते तशरीफ करते नजर आ रही है। यही स्थिति अन्य मंडलों की बताई जाती है, जहाँ पर काग्रेस पृष्ठभूमि वाले नेताओं को  और 45 वर्ष से अधिक आयु को लेकर विधायक संगठन में ऐसे कार्यकर्ताओं के जिम्मे मंडल अध्यक्षो की ताजपोशी करना  चाहती है ‌।

भाजपा में मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन की विधिवत प्रक्रियाओं के अनुरूप पालन करते हुए मंडल अध्यक्ष बनाया जाना था, जिसका पालन भी किया गया था लेकिन घोषणा के वक्त विधायकों के अडंगे बाजी से पात्र और काबिल लोगों की घोषणा नहीं हो पायी थी और अभी भी विधायकों के अडंगे बाजी के चलते भाजपा आलाकमान पशोपेश में पडा हुआ है। उमरिया जिला अकेले इस मुसीबतों से दो चार हो रहा है, जहाँ पर संगठन पर सत्ता हावी नजर आ रहा है।

विश्व की सबसे विशाल दल भाजपा में आज ऐसी स्थिति आ गयी की भाजपा के कतिपय विधायक आज संगठन में हावी होकर भाजपा जैसे अनुशासन प्रिय और कैडर दल को घुटने पर ला कर खड़ा कर दिया है। देखना लाजिमी होगा की आखिरकार संगठन सही निर्णय ले पाता है की विधायकों के दबाव पर ही निर्णय में सहमति देकर जिले भर के निष्ठा वान कार्यकर्ताओं के मनोबल को नेस्तनाबूत कर देंगें।


Post a Comment

0 Comments