रिपोर्ट @जयप्रकाश नामदेव
जयसिंहनगर:_ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय अवस्थी की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी महासचिव के अनुमोदन से प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश मिश्रा एडवोकेट को जयसिंहनगर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजेश मिश्रा अधिवक्ता संघ जयसिंहनगर के अध्यक्ष रह चुके है वे जनपद पंचायत जयसिंहनगर की स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास समिति के सभापति भी हैं।
श्री मिश्रा के अध्यक्ष नियुक्त होने पर कांग्रेसजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र गौतम, ओ पी शुक्ला, बालगोविंद द्विवेदी, हीरालाल त्रिपाठी, अनिल तिवारी, रामनिवास प्यासी, परशुराम द्विवेदी, रामनारायण द्विवेदी, सूरज प्यासी, उमाकांत द्विवेदी, धर्मेन्द्र भाटिया, विनय प्यासी, सी एल तिवारी, विजय पांडे, जीवनलाल कुशवाहा, नीलेश गुप्ता, जगदम्बा तिवारी, वीरेन्द्र वर्मा, राजेश गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह, अजय जैसवाल, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश पांडे सहित क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है तथा जिला एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।


0 Comments