रिपोर्ट @संतोष कुमार मिश्रा
बिरसिंहपुर पाली -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के एक दिवसीय निजी दौरे पर बिरसिंहपुर पाली पहुँच कर जगत जननी जगदम्बा माँ के दर्शन कर मन्नत मांगी, ताकि उनकी कुर्सी सलामत बनी रही। बताया जाता है कि इसके पहले वह राज्य स्तरीय पेशा एक्ट महा सम्मेलन कार्यक्रम में पाली विकास खंड के गोरईया ग्राम पंचायत आये थे, तब माँ बिरासनी मंदिर में माथा नहीं टेंक पाये थे तब से ही यह चर्चा चल पडी थी की पाली आने के बाद जो जगत जननी के दर्शन नहीं करते उन्हें अपनी कुर्सी गवानी पडती है।यद्यपि यह बात अपने उद्बोधन में भी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा था कि जब मैं शिक्षा मंत्री था तब माँ बिरासनी मां के दर्शन किया था,और मां ने मुझे मुख्यमंत्री बना दिया,मैं माता के दर्शन के लिये जरूर जाऊगा, लेकिन वह दर्शन करने के लिए कार्यक्रम स्थल से निकले, लेकिन आखिर कार आनन फानन में बीच रास्ते से कार्यक्रम बदल गया था और वह माता के दरबार में माथा टेकने नही पहुँच पाये। कही न कहीं इसकी कसक उनके मन में बनी रही। इस बात झलकियाँ भी राजनैतिक परिदृश्य में मिलने लगी थी और उनके मन में बैठी पीड़ा उन्हें माता के दरबार में खीच ले आयी। विदित होवे की बीते दिवस मुख्यमंत्री मोहन यादव सपत्नीक बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान के दौरे पर आये हुए थे, जहाँ पर उन्होंने रात्रि विश्राम किया और सुबह राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण किया तत्पश्चात वह बिरसिंहपुर पाली पहुँच कर माता के दर्शन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुश्री मीना सिंह, जैतपुर विधायक जय सिंह मरावी,नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सुश्री शकुंतला प्रधान, नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश पटेल, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता मिथलेश पयासी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती राधा तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता सरजू प्रसाद अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश पालीवाल, वरिष्ठ पार्षद घनश्याम साकेसमंडल महामंत्री विमल अग्रवाल,ओंकार प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन शुक्ला पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप सोनी, संतोष सिंह वैस, सुरेश विश्वकर्मा, कौशल यादव, प्रदीप सोनकर, संतोष यादव, कामता विश्वकर्मा, देवी सिंह, लोकनाथ सिंह , कमल सिंह के अलावा सैकड़ों भाजपाई कार्यक्रम में शिरकत की। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों में शहडोल आयुक्त सुरभि गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक सविता सुहाने, पुलिस अधीक्षक उमरिया के साथ सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी गयी।


0 Comments