Ticker

6/recent/ticker-posts

संगठन को मजबूत बनाने भाजपा ने बनायी रणनीति

 


रिपोर्ट @संतोष कुमार मिश्रा

भाजपा मंडल पाली में शक्ति केन्द्र प्रभारियो की बैठक सम्पन्न


बिरसिंहपुर पाली --- संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में आलाकमान व्दारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में भाजपा पाली मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष पाली राधा तिवारी की अध्यक्षता और प्रभारी अमृत लाल जयसवाल के नेतृत्व में संपंन हुईं हैं। बैठक में पाली मंडल के शक्ति केन्द्र प्रभारीयों ने भाग लिया। भाजपा संगठन को सुदृढ़ बनाने और जन जन तक भाजपा की रीति नीति सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराने के लिए रणनीति तैयार की गयी है। आज की बैठक में मंडल महामंत्री विमल अग्रवाल, लोकनाथ सिंह,देवी सिंह   पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रकाश पालीवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व कोषाध्यक्ष सरजू प्रसाद अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका उपाधयक्ष सुदामा प्रसाद विश्वकर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व पार्षद बहादुर सिंह उर्फ कालिका सिंह पूर्व जिला महामंत्री अर्जुन सिंह सैयाम नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष श्रीमती बेला सिंह, सह कोषाध्यक्ष प्रेमलता बर्मन, केसरी नाथ अग्रवाल,ओंकार प्रसाद चतुर्वेदी, भरत प्रजापति, श्री मती सविता सिंह , मंडल उपाध्यक्ष कामता विश्वकर्मा, भीमसेन सिंह सुरेश विश्वकर्मा अनुपम वर्मा, प्रेम गुप्ता राजेश यादव, राकेश पाण्डेय, कौशल यादव, रामदयाल, किशन कोरी, ममता बर्मन, शीतल सिंह, कुलदीप बर्मन, संजय तिवारी, लाल जी के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments