Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल में अवैध कोयले का भट्टों में खेल? लखबरिया के भट्टे पर गंभीर आरोप, सूचना के बाद भी कार्रवाई नहीं

 




रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

शहडोल / लखबरिया खैरहा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को लेकर एक बार फिर प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। ग्राम लखबरिया स्थित एक ईंट-भट्टे पर बड़े पैमाने पर अवैध कोयले के भंडारण के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोशन यादव के भट्टे पर प्रतिदिन साइकिलों के माध्यम से कोयला लाया जाता है और परिसर में टनों के हिसाब से उसका भंडारण किया गया है।


सूचना के बावजूद कार्रवाई नहीं

मामले की जानकारी संबंधित थाने में मौखिक रूप से दी गई थी। खैरहा थाना प्रभारी उमा शंकर चतुर्वेदी का कहना है कि “जानकारी मिली है, कार्रवाई करवाई जाएगी।”

इसी प्रकार खनिज विभाग के अधिकारी अभिषेक पाटले को भी अवगत कराया गया, जहां से आश्वासन तो मिला, परंतु अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई।


राजस्व और पर्यावरण पर असर

यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह न केवल खनन नियमों का उल्लंघन है, बल्कि पर्यावरणीय मानकों की भी अनदेखी है। बिना वैध दस्तावेजों के कोयले का भंडारण और उपयोग सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में समय रहते जांच और सख्त कार्रवाई आवश्यक है, अन्यथा अवैध कारोबार को बढ़ावा मिलता है।

जांच की मांग तेज

प्रशासन से मांग की है कि:

भट्टे परिसर की तत्काल जांच की जाए,

कोयले के स्रोत की पुष्टि की जाए,

और दोषी पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

अब देखना यह है कि प्रशासन इस प्रकरण को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाते हैं, या फिर यह मामला भी आश्वासनों तक ही सीमित रह जाएगा।


Post a Comment

0 Comments