Ticker

6/recent/ticker-posts

समाजसेवी ने पेश की मानवता की मिसाल वृद्ध को पहुंचाया आश्रम

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

शहडोल जिले के वार्ड क्रमांक 5 के रहने वाले मोहम्मद यासीन ख़ान ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है, सूचना मिलने पर आकाशवाणी के समीप पहुंचे और एक वृद्ध बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था, जिसे बेहतर उपचार देकर वृद्ध को पुलिस की मदद से आश्रम पहुंचा दिया है,समाज सेवी मोहम्मद यासीन खान ने बताया है की वृद्ध मंगलवार की सुबह से सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था, सूचना मिलते ही समाजसेवी मौके पर पहुंचे और सोहागपुर थाने में पदस्थ एएसआई जगत मणि की मदद से वृद्ध को सुरक्षित आश्रम पहुंचाया गया है।



Post a Comment

0 Comments