Ticker

6/recent/ticker-posts

मध्यप्रदेश के सभी जिलों में BMS का विरोध दिवस, मांगों को लेकर आवाज बुलंद

 


रिपोर्ट @पंडित कृष्णा मिश्रा

भारतीय मजदूर संघ (BMS) द्वारा रविवार (25 फरवरी) को पूरे देश में “विरोध दिवस” मनाया गया। मध्यप्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किए गए।

इसी क्रम में शहडोल जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष बीएमएस द्वारा एक दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन किया गया। रैली निकालते हुए देश के प्रधानमंत्री एवं श्रम मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया।

संघ ने कहा कि सरकार के समक्ष निरंतर अनेक महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए जाने के बावजूद संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा, रोजगार की स्थिरता, संविदा श्रमिकों के नियमितीकरण तथा पेंशन संबंधी मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।

संघ ने यह भी कहा कि Industrial Relations Code, 2020 तथा Occupational Safety, Health and Working Conditions Code, 2020 में श्रमिकों की चिंताओं का समुचित समाधान नहीं किया गया है। EPS-95 के अंतर्गत न्यूनतम पेंशन ₹1000 में वृद्धि न होने से लाखों पेंशनभोगी प्रभावित हैं।

इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रोम्पी सिंह जी, जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक पांडेय जी, कार्य समिति सदस्य श्री द्वारिका मिश्रा जी, जिला मंत्री श्री बृजेश मिश्रा जी, भारतीय कृषि ग्रामीण संघ के जिलाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह जी, भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह जी एवं महामंत्री श्री ओंकार द्विवेदी जी, ओपीएम कर्मचारी संघ से श्री मृगेंद्र सिंह जी सहित बीएमएस से संबद्ध अन्य संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रमिकों ने एकजुट होकर श्रमिक हितों की रक्षा हेतु संघर्ष जारी रखने एवं भविष्य में सरकार द्वारा मांगे पूरी ना होने पर उग्र आंदोलन का  संकल्प लिया।


Post a Comment

0 Comments