Ticker

6/recent/ticker-posts

महाशिवरात्रि पर किन्नर जिहाद के बाद 200 किन्नरों की सनातन रीति से ‘घर वापसी

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

अनूपपुर । भारतीय गण वार्ता भगवा पार्टी अनूपपुर के जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र कांत तिवारी ने बताया कि आज भोपाल महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवा पार्टी के तत्वावधान में किन्नर अखाड़ा ने भोपाल के लालघाटी स्थित गुड गार्डन में किन्नर समाज के 200 सदस्यों की सनातन विधि-विधान से ‘घर वापसी’ कराई। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन और पारंपरिक अनुष्ठानों के बीच आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का माहौल बना रहा। संतों और अतिथियों ने इसे सामाजिक समावेशन की दिशा में एक अहम पहल बताया।कार्यक्रम के दौरान चार जगदगुरुओं की घोषणा की गई। भोपाल की काजल ठाकुर और संजना, राजस्थान की तनिशा तथा महाराष्ट्र की संचिता को यह दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा सरिता भार्गव, मंजू, पलपल, रानी ठाकुर और सागर को महामंडलेश्वर घोषित किया गया।

आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंच से किन्नर अखाड़ा के संस्थापक अजय दास ने किन्नर समाज की मुख्यधारा में भागीदारी, सम्मान और अधिकार सुनिश्चित करने पर जोर दिया।भगवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला ने कहा कि किन्नर समाज का देशहित में विशेष योगदान रहा है और उन्हें समान अवसर व सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने समाज को किसी भी प्रकार के बहकावे और विभाजनकारी प्रवृत्तियों से सावधान रहने की अपील की।

कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला, संगठन मंत्री आरएस खालसा, प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार भार्गव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments