Ticker

6/recent/ticker-posts

दो सफाई कर्मचारी को कार्य से निकाले जाने के विरोध में एवं अन्य बिन्दुओं को लेकर धरना प्रदर्शन

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

शहडोल / अखिल भारतीय सफाई मज़दूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन (रजि. 7262) के नेतृत्व में आज नगर परिषद बरगवां-अमलाई में दो सफाई कर्मचारी को कार्य से निकाले जाने के विरोध में एवं कर्मचरियों के एरियस एवं अन्य बिन्दुओ को लेकर  विगत कई दिवस से चल रहे धरना मे बैठे सफाई कर्मचारियों के साथ परिषद् द्वारा किये जा रहे अन्याय की सूचना पाकर धरना स्थल पहुंचे जहां सफाई कर्मियों के पक्ष मे धरना प्रदर्शन किये तब सीएमओ परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष वार्ता हेतु धरना स्थल पर आये हमारी सभी मांगे मानी गई जिसके बाद पिछले कई दिनो से चल रहे देश के सच्चे सेवक सफाई कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन का समापन हुआ,

इस अवसर पर अनूपपुर  कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश सिंह अनूपपुर, बुढ़ार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित सिंह, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप रावत,NSUI जिला अध्यक्ष रफी अहमद,युवा कांग्रेस जिला महासचिव मयंक सिंह सेंगर, विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस सैफ रिज़वी, जैतहरी ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, अनूपपुर ब्लॉक अध्यक्ष गुलाब पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेश पांडेय,सेवा दल के नेता प्रदीप मिश्रा, प्रदीप दुबे,विद्याधर मिश्रा, रवेंद्र यादव, गुरुमेश्वर एवं अभिषेक सिंह (ममू) उपस्थित रहे।

साथ ही अखिल भारतीय सफाई मज़दूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक  छड़िया, संभागीय अध्यक्ष अरविंद मलिक, जिला अध्यक्ष (शहडोल) विजय रावते, जिला उपाध्यक्ष चंद्राकर मेहतो, नगर अध्यक्ष (बरगवां) दिलीप समुंद्रे, नगर प्रवक्ता (धनपुरी) महेश समुंद्रे, नगर अध्यक्ष (बकहो) आशीष चामकेल एवं अन्य साथीगण भी शामिल हुए।

धरना-प्रदर्शन के दौरान नगर परिषद के CMO अधिकारी द्वारा दो दिवस के भीतर दोनों साथियों को पुनः कार्य पर रखने का आश्वासन दिया गया तथा चार बिंदुओं पर विचार कर उनके निराकरण का भरोसा भी दिया गया।

कांग्रेस परिवार हमेशा से हक की लड़ाई में श्रमिक भाइयों के साथ खड़ा रहा है और आगे भी मजबूती से साथ खड़ा रहेगा।


Post a Comment

0 Comments