Ticker

6/recent/ticker-posts

नूरी मस्जिद कमेटी द्वारा आज मस्जिद ग्राउंड में इफ्तार-ए-आम का भव्य आयोजन

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

धनपुरी स्थित नूरी मस्जिद कमेटी द्वारा आज मस्जिद ग्राउंड में इफ्तार-ए-आम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजा रखने वाले हजरात ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह आयोजन नूरी मस्जिद कमेटी की ओर से पहली बार किया गया, जिसे लोगों ने सराहा और इसकी खूब प्रशंसा की।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि इस तरह के इफ्तार-ए-आम के आयोजन समाज में भाईचारा, आपसी प्रेम और एकता का संदेश देते हैं। साथ ही, ऐसे आयोजनों में हर वर्ग और समुदाय के लोगों का सम्मान होता है तथा सबका साथ और सहयोग देखने को मिलता है।

स्थानीय लोगों ने कमेटी के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और धार्मिक आयोजन होते रहना चाहिए, जिससे समाज में सौहार्द और आपसी सद्भाव मजबूत हो।


Post a Comment

0 Comments